Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
लाजवाब सोया चीज कबाब
Veg
oi-Staff
अगर आप वही रेगुलर वेजिटेरियन फूड खा कर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपके वेजिटेरियन मेन्यू में थोडा तडका देगें! आइये आज हम आपको एक वेज डिश में नॉन वेज टेस्ट देते हैं। आज हम आपको सोया चीज कबाब बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी यूनीक स्टाइल से बनाया जाएगा।
READ MORE: ऐसे बनाएं कटहल के टेस्टी कबाब
अगर आपको सोया चंक्स पसंद हैं, तो आपको इन्हें खाने से मीट की याद जरुर आएगी। यह मीट जैसे ही पौष्टिक होते हैं क्योंकि इनमें ढेर सारा प्रोटीन होता है। इसे आप कभी भी पराठे या एक साइड डिश के रूप में खा सकती हैं। आइये जानते हैं कि सोया चीज़ कबाब कैसे बनाया जाता है।

कितनेः 3
तैयारी में समयः 15 मिनट
पकाने में समयः 20 मिनट
सामग्रीः
- बटरः 50 ग्राम
- सोया चंकः 250 ग्राम
- घिसी चीजः 180 ग्राम
- धनिया पावडरः चम्मच
- वाइट पेपर पावडरः चम्मच
- कार्न फ़लोरः 10 ग्राम
- ताजी दूध की मलाईः 150 एम एल
- अदरक लहसुन पेस्टः 1 चम्मच
- भुना प्याजः 100 ग्राम
- धनिया पत्तीः 10 ग्राम
- हरी मिर्चः 4
- शिमला मिर्चः 1
- नमकः स्वादअनुसार
विधि:
- सबसे पहले सोया चंक्स को प्लेन में पानी में उबाल लें और फिर पानी निकाल कर उसे किनारे रख दें।
- अब एक कटोरे में अदरक लहसुन पेस्ट, वाइट पेपर पावडर, इलायची पावडर और नमक अच्छी तरह से मिलाइये।
- अब उबले हुए सोया चंक्स को इस मिश्रण में मिलाइये और किनारे 15 मिनट के लिये किनारे रख दीजिये।
- एक अलग कटोरे में घिसी चीज, ताजे दूध की क्रीम, कार्नफ़लोर और नमक डाल कर मिक्स करें।
- अब दूसरी ओर धनिया की पत्ती, रोस्ट किया हुआ प्याज और हरी मिर्च को एक साथ पीस कर पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को चीज वाले मिश्रण में मिलाइये और इसे भी ब्लेंड कर दीजिये।
- अब मैरीनेट किया सोया चंक्स इस चीज वाले मिश्रण में डाल कर मिक्स कीजिये।
- इस बात का ध्यान रखें कि सोया चंक्स चीज के पेस्ट के साथ अच्छी तरह से लिपट गए हों।
- मिश्रण को छोटे छोटे भागों में बांट कर इसे कबाब का शेप दे दें।
- अब फ्राइंग पैन में थोडा सा बटर डाल कर गरम करें, उसमें कबाब डाल कर 3 से 4 मिनट सेकें।
- कबाब को एक सर्विंग प्लेट पर सजाएं।
- इसे गार्निश करने के लिये फ्राई किये प्याज और शिमला मिर्च का प्रयोग करें।
Comments
English summary
Delicious Soya Cheese Kebab!
Story first published: Sunday, June 28, 2015, 9:55 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications