Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सर्दियों में मजे लीजिये मसालेदार मटर के
सर्दियों में हरी मटर का सीजन आम हो जाता है। आपको बाजार में हर सब्जी की दुकान में हरी मटर बिकती हुई मिलेगी। हरी मटर को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिये क्योंकि यह बहुत ही पौष्टिक सब्जी होती है। हरी मटर में विटामिन ए, के और सबसे कम कैलोरी होती है। इस सीजन में आप हरी मटर से कई तरह के पकवान बना सकते हैं, खास तौर पर मसालेदार मटर।
मसालेदार मटर बनाने के लिये हल्के मसालो के साथ अदरक-लहसुन पेस्ट की आवश्यकता होगी। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है और आप इसे शाम को चाय के साथ या ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं।

कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
घी- 2 चम्मच
जीरा- 2 चम्मच
राई- 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 1/2 चम्मच
हरी इलायची- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 1 पिसी हुई
प्याज- 1
मटर- 500 ग्राम
ताजी अदरक- 2 चम्मच
लहसुन- 4
नमक और काली मिर्च पाउडर- स्वादअनुसार
नींबू का रस- 1
धनिया- गार्निशिंग के लिये
CLICK: हरी मटर के लाभ
विधि-
- एक बडी सी कढाई में घी गरम करें, उसमें जीरा, राई डज्ञल कर 2 मिनट चलाएं। फिर धनिया, इलायची, मिर्च और प्याज डाल कर थोड़ी देर पकाएं।
- कुछ देर के बाद उसमें अदरक, लहसुन पेस्ट, नमक-काली मिर्च पाउडर स्वादअनुसार डालें और चलाएं।
- फिर हरी मटर डाल कर पकाएं।
- इसे धीमी आंच पर कढाई ढंक कर पकाएं। जब मटर पक जाए तब इसमें नींबू का रस मिलाएं और धनिया छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
