Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
गर्मियों में मधुमेह रोगियों के लिये सलाद
गर्मियों के दिनों में जितना हो सके हलका-फुलका ही खाना चाहिये। इससे पेट हमेशा सही रहता है। अगर आप के घर पर कोई मधुमेह रोगी है या फिर आप किसी दिन कुछ हलका खाने के मूड में हैं तो घर पर ही बनाइये यह कुकुंबर एंड स्प्राउट सैलेड।
यह पोषण से भरा सैलेड काफी हेल्दी है और मधुमेह रोगी के लिये सबसे उत्तम भी।
READ:रोज़ खाइये अंकुरित दालों का सलाद
इस सलाद में आप अपने मन पसंद की कोई भी सब्जी डाल सकते हैं। आइये जानते हैं इन गर्मियों में मधुमेह रोगियों के लिये यह सलाद कैसे बनाया जा सकता है।

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
कितने- 1 लोग के लिये
सामग्री -
• 50 ग्राम बारीक गोल आकार में कटे खीरे
• 50 ग्राम कटी पत्ता गोभी
• 50 ग्राम बीन्स स्प्राउट्स
• 50 एम एल दही
• 5 ग्राम कटी हरी मिर्च
• 5 एमएल नींबू का रस
• नमक स्वादअनुसार
• हरी धनिया - गार्निश करने के लिये
विधि-
- एक बडे़ से कटोरे में, कटे हुए खीरे के पीस, पत्तागोभी, बींस स्प्राउट्स, हरी मिर्च और दही मिक्स करें।
- अब इसमें दही डाल कर चलाएं।
- ऊपर से नींबू का रस, नमक और मिर्च डालें।
- सब कुछ मिला कर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
- उसके बाद इसे सर्व करने से पहले इस पर हरी धनिया काट कर गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
