Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
ऊर्जा से भरी टेस्टी ओट्स इडली
Veg
oi-Staff
आज कल तो सभी घरों में लोगों ने सुबह के नाश्ते में ओट्स और मिल्क लेना शुरु कर दिया है। मगर दोस्तों आप नाश्ते के समय ओट्स से बनी हुई इडली का भी सेवन कर सकते हैं। ओट्स इडली खाने में टेस्टी लगती है और इसे बनाना आसान है। ओट्स इडली खाने से तुरंत ऊर्जा आती है, जिससे आप बिना थके काम में मन लगा सकते हैं। दूसरी ओर ओट्स से पेट भी भरा रहता है और मोटापा भी नहीं बढ़ता। तो चलिये देर किस बात की, आइये जानते हैं ओट्स इडली बनाने की विधि। मसाला रवा इडली
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- ओट्स- 1/4 कप
- उरद दाल- 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- अदरक- 1/8 चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
- तेल- 1/8 टी स्पून
- पानी- 1 1/2 कप
विधि-
- सबसे पहले ओट्स और उरद दाल को मिक्स करें। फिर उसे मिक्स में बारीक पाउडर बना कर पीस लें।
- अब पाउडर में पानी मिलाएं और पेस्ट बनाएं। पेस्ट में नमक और हरी मिर्च वाला पेस्ट डालें।
- जब हो जाए तब उसे ढंक कर किनारे रख दें। इस घोल को 1 घंटे के लिये रहने दें जिससे इसमें खमीर उठने लगे।
- एक घंटे के बाद इडली बनाने वाले बर्तन पर तेल लगाएं और उस पर इडली का घोल पूरी तहर से भर दें।
- फिर बर्तन को 10 मिनट के लिये पानी से भरे सांचे में डालें और पकाएं।
- आपकी ओट्स इडली पूरी तरह से तैयार है, इसे सर्व करने के लिये धनिया या फिर नारियल चटनी भी रखें।
Comments
English summary
Fluffy Oats Idli
Story first published: Thursday, September 18, 2014, 14:56 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
