Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
फ्राई आलू की सब्जी: व्रत रेसिपी
Veg
oi-Staff
आलू के साथ रोटी की सब्जी काफी पॉपुलर है। लेकिन अगर व्रत के लिये आलू की सब्जी बनानी हो तो इसमें थेाड़ा बदलाव करना पड़ता है। नवरात्री के व्रत के लिये आप उबले हुए आलू को फ्राई कर के सब्जी तैयार कर सकती हैं। इस आलू की सब्जी में सेंधा नमक के साथ साधारण से मसाले मिलाए जाते हैं जैसे, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर आदि।
यह सब्जी बहुत ही टेस्टी लगती है इसलिये अगर आप नवरात्री का व्रत हैं या फिर आपके घर पर ही कोई व्रत रख रहा है तो उसके लिये यह टेस्टी फ्राई आलू की सब्जी बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा।

सामग्री-
4-6 उबले आलू
जीरा
हरी मिर्च
कडी पत्ती
सेंधा नमक
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
तेल
धनिया पत्ती
विधि-
- फ्राइंग पैन में तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें उबले आलू को काट कर 2 मिनट तक फ्राई करें। जब आलू हल्का भूरा हो जाए तब उसे
- टिशू पेपर पर निकाल कर रखें।
- एक कटोरे में हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर में हल्का सा पानी मिला कर पेस्ट बनाइये।
- एक पैन में 3 चम्मच तेल डालें, फिर कडी पत्ते और जीरा डालें। जब यह भुन जाए तब उसमें मसाले वाला पेस्ट डाल कर मिक्स करें।
- हरी मिर्च के टुकड़े डालें।
- फिर फ्राई किये हुए आलू मिक्स करें। 1 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें हरी धनिया काट कर मिलाएं।
- आपकी आलू की सब्जी खाने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Fried Aloo Ki Sabji: Navratri Vrat Recipe
Story first published: Sunday, October 6, 2013, 12:05 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2013



Click it and Unblock the Notifications