Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चटपटा गाजर का अचार
Veg
oi-Staff
सर्दियों के आ जाने की वजह से बाजार में रंग बिरंगी सब्जियों का भंडार लग जाता है। इन दिनों गाजर भी काफी ज्यादा बिकती हैं , जो कि काफी हेल्दी होती है। गाजर के हलवे के अलावा आप गाजर का अचार भी बना सकती हैं। खाने की टेबल पर लगे हुये अचार और चटनी खाने के स्वाद और भूख दोनों को बड़ाते है, ये अचार कई तरह के होते हैं, कई तरीके से बनाये जाते हैं। सर्दी के मौसम में गोभी, गाजर, मटर, बींस, मूली इत्यादि को मिला कर आप मिक्स अचार भी बना सकती हैं। पर गाजर का अचार काफी टेस्टी लगता है। यह बनाने में भी काफी आसान है और झट से बन भी जाता है। आइये जानते हैं चटपटा गाजर का अचार बनाने की विधि।
प्याज का अचार बनाने की विधि

सामग्री-
- 5 मध्यम आकार की गाजर
- 1 1/2 चम्मच नमक
- 1 1/2 छोटा चम्मच बारीक पिसी राई
- 1 चम्मच मिर्च पावडर
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच हींग
- 1 चम्मच नींबू रस
- 1 चम्मच सरसों का तेल या जैतून का तेल
विधि-
- सबसे पहले गाजर को छील कर उसके 2 इंच के टुकडे कर लें। यह दो कप के बराबर होने चाहिये।
- फिर गीले गाजर के टुकड़ों को साफ कपडे़ से पोंछ कर सुखा लें।
- अब सभी सामग्री को एक साथ गाजर के साथ मिक्स करें और जार में भर लें।
- जार को सूरज की धूप में रख दें। यह अचार दो दिनों में तैयार हो जाएगा।
- आप इस अचार को फ्रिज में 2 हफ्तों के लिये भी रख सकती हैं।
- आप चाहें तो इस अचार में लंबी टुकड़ों में कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकती हैं।
Comments
English summary
Gajar ka achar recipe
Story first published: Monday, November 24, 2014, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2014



Click it and Unblock the Notifications