Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जिंजर पैनकेक रेसिपी
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में अगर पैनकेक खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। पैन केक कई फ्लेवर में उपलब्ध होते हैं। आप घर पर ही जिंजर फ्लेवर का पैन केक तैयार कर सकती हैं। अगर आप आफिस जाती हैं और आपके बच्चे भी हैं तो आपके लिये जिंजर पैन केक से अच्छा और कुछ भी नहीं होगा। जिंजर पैन केक को सर्दियों में इसलिये भी खाया जाना चाहिये क्योंकि इसे खाने से आपका शरीर गर्म रहेगा। तो इन सर्दियों में गरमा गरम जिंजर पैन केक बनाना बिल्कुल भी ना भूलियेगा। आइये जानते हैं जिंजर पैन केक बनाने की विधि-
कितने- 3
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
मैदा- 2 कप
चीनी- 1 कप
बेकिंग पाउडर- 2 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
दालचीनी- 1 चम्मच
लौंग- 3
नमक स्वादअनुसार
दूध- 1 कप
अंडा- 2
बटर- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- एक कटोरे में सारी सामग्रियों को डाल कर मिक्स करें।
- एक दूसरा कटोरा लें, उसमें दूध और अंडा डाल कर अच्छे से फेंटे।
- अब दोनों मिश्रण को एक साथ मिक्स करें और 15 मिनट के लिये गाढा हो जाने तक रखें।
- अब पैन लें, उसमे हल्का तेल लगाएं। जब वह गरम हो जाए तब उस पर पैन केक का घोल डालें।
- जब पैन केक भूरा होना शुरु हो जाए तब उसे पलट दें। 3 मिनट के बाद उसे आंच से उतार लें।
- अब इसी विधि से सारे पैन केक तैयार करें।
- पैनकेक पर मैपल सीरप या फिर शहद डालें और सर्व करें।
Comments
English summary
Ginger Pancake Recipe
Story first published: Thursday, December 26, 2013, 9:56 [IST]
Other articles published on Dec 26, 2013



Click it and Unblock the Notifications
