Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फल पसंद करने वाले बनाएं ग्रिल्ड फ्रूट रेसिपी
Veg
oi-Staff
हम अक्स सब्जियां, पनीर या फिर नॉन वेज आदि को ही ग्रिल्ल करते हैं। पर क्या आपको पता है कि आप फलों को भी ग्रिल्ल कर के खा सकते हैं। अगर आज आपका मूड कुछ हट कर करने का है तो देर ना करें और घर पर बारबेक्यू में ग्रिल्ड फ्रूट बनाएं। आप इसमें स्ट्रॉबेरी, कीवी और पाइनएप्पल जैसे आसानी से मिलने वाले फलों को ग्रिल्ल कर सकते हैं।
हाई बी पी को कंट्रोल करे ये टेस्टी स्मूदी
यह फल काफी टेस्टी होते हैं। इन्हें ग्रिल्ल कर के इन पर शहद और नींबू का लेप लगाएं और सर्व करें। हमारी मानिये तो इन्हें खाने से आपका स्वास्थ्य भी बना रहेगा। आइये जानते हैं ग्रिल्ड फ्रूट रेसिपी को बनाने की विधि ।

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामान जो चाहिये- बारबेक्यू और स्कीवर
सामग्री-
- 2 कीवी
- 8 स्ट्रॉबेरी
- 1/2 पानइएप्पल
- 2 चम्मच शहद
- 2 चम्मच नींबू का रस
- नमक और चिली फ्लेक्स- स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी, कीवी और पाइनएप्पल को क्यूब्स में काट लें।
- एक कटोरे में शहद और नींबू का रस मिक्स करें। साथ में चिली फ्लेक्स और थोड़ा सा नमक भी मिलाएं।
- अब स्कीवर में कुछ पीस स्ट्रॉबेरी, पाइनएप्पल और कीवी के लगाएं।
- इन फलों के टुकड़ों को शहद और नींबू वाले पेस्ट से एक ब्रश की सहायता से उन पर लगाएं।
- इसके बाद इन्हें बारबेक्यू पर दोनों साइड से ग्रिल्ल करें।
- फिर इन्हें नींबू और शहद से ड्रेसिंग कर के सर्व करें।
- बाकी बचे फलों को भी इसी विधि से ग्रिल्ल कर लें।
Comments
English summary
Grilled Fruit Recipe
Story first published: Saturday, February 28, 2015, 12:49 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2015



Click it and Unblock the Notifications
