Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
पालक की ग्रेवी में बनाएं जायकेदार हरियाली कोफ्ता
Veg
oi-Staff
उत्तर भारत में कोफ्ते काफी पसंद किये जाते हैं। यहां पर आपको अलग अलग चीजों से तैयार किये हुए कोफ्ते खाने को मिल जाएंगे जैसे, मीट कोफ्ता, चिकन के कोफ्ते, मलाई कोफ्ते, वेजिटेबल कोफ्ते या फिर पनीर और लौकी आदि।
आज हम आपको पालक की ग्रेवी में वेजिटेबल कोफ्ते बनाना सिखाएंगे, जिसे हम हरियाली कोफ्ते कहते हैं। आप चाहें तो इसमें ढेर सारे खुद के भी एक्सपेरिमेंट्स कर के इसे एक अनोखा सा टेस्ट दे सकती हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि क्या है...

कितने- 4
तैयारी में समय- 1 घंटा
पकाने में समय- 1 घंटा
कोफ्तेके लिये सामग्री-
- गाजर- 1/2 कप कटी हुई
- बींस- 1/2 कप कटी हुई
- आलू- 1/2 कप कटे हुए
- शिमला मिर्च- 1/2 कप कटी
- पनीर- 1 कप घिसी
- मावा- 1/2 कप
- वाइट पेपर पावडर- चम्मच
- धनिया- 1/2 कप
- हरी मिर्च- 2 कटी
- मैदा-4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
ग्रेवी की सामग्री-
- पलक - 1 गुच्छा
- प्याज - 1 छोटा
- टमाटर - 1 बड़ा
- अदरक व लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
- काजू - 10 टुकड़े
- कसूरी मेथी - 2 चम्मच
- हल्दी - 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
- जीरा - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
कोफ्ता बनाने की विधि-
- एक प्रेशर कुकर में कोफ्ते के लिए सभी सब्जियों को रखें और तेज आंच पर 1 सीटी तक पकाएं। अब एक महीन कपड़े में सभी सब्जियों को डाल कर उसमें से पानी को निचोड़ लें।
- अब इन सब्जियों को एक कटोरे में निकाल लें और एक एक कर के उसमें पनीर, खोया, धनिया, कटी हरी मिर्च, वाइट पेपर पावडर, नमक, शक्कर और मैदा मिला कर मुलायम मिश्रण तैयार करें।
- अब इस मिश्रण से छोटे छोटे बॉल्स बनाएं । फिर एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें इन कोफ्तों को अच्छे से तलें और एक पेपर पर निकाल लें।
ग्रेवी बनाने की विधि-
- पालक के पत्तों को काट कर उन्हें धो लें। फिर एक सॉस पैन में पानी चढ़ा कर गरम करें, पालक के पत्तों को उसमें भिगोएं और 15 मिनट तक उसी में रहने दें, जिससे पत्ते मुलायम हो जाएं।
- फिर इन पत्तियों को निकाल कर मिक्सर में पीस लें और पेस्ट बना लें।
- काजू का भी पेस्ट बनाएं और किनारे रख दें।
- दूसरी ओर एक प्रेशर कुकर में प्याज और टमाटर को उबाल लें। फिन इन दोनों का पेस्ट अलग अलग बना कर किनारे रख लें।
- एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें। थोड़ी देर के बाद उसमें प्याज का पेस्ट डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
- फिर अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 2 मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद इसमें टमाटर की तैयार प्यूरी, धनिया पावउर, हल्दी और मिर्च पावडर डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि मसाले से तेल अलग ना हो जाए।
- जब मसाला तेल से अलग होने लगे, तब उसमें पालक का पेस्ट, काजू का पेस्ट, नमक, शक्कर और कसूरी मेथी डाल कर मिक्स कर दें।
- इसमें अलग से पानी ना मिलाएं।
- पहले ग्रेवी को अच्छी तरह से उबलने दें। जब मिश्रण उबल रहा हो, तब उसमें फ्राई किये हुए कोफ्ते मिलाएं और आंच को बंद कर दें।
- ऊपर से थोड़ा गरम मसाला और हरी धनिया छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
