Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
स्वादिष्ट पनीर मंचूरियन
दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छे होते हैं। पनीर भी एक ऐसा ही प्रोडक्ट है जो हर घर में मजे से खाया जाता है। आज हम आपको टेस्टी और चटकदार पनीर मंचूरियन बनाना सिखाएंगे। यह
एक बहुत ही सिंपल रेसीपी है जिसमें कोई बड़ा ताम झाम करने की आवश्यकता नहीं है। यह पनीर मंचूरियन काफी हेल्दी है क्योंकि इसमें बहुत सारी सब्जियों का मिश्रण है और बहुत ही कम तेल है। इससे यह आराम से हजम हो जाएगा, तो आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं यह स्वादिष्ट और इंडो चाइनीज पनीर मंचूरियन डिश।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
पनीर- 250 ग्राम
कार्नफ्लोर- 3 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च पेस्ट- 1 चम्मच
प्याज- 1
शिमला मिर्च- 2
हरी प्याज- 1 गुच्छा
सोया सॉस- 2 चम्मच
टमैटो सॉस- 2 चम्मच
लहसुन- 3
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- एक कटोरे मे 2 चम्मच कार्नफ्लॉर, अदरक लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट , नमक और आधा कप पानी मिलाइये और गाढा पेस्ट तैयार कीजिये।
- अब इस घोल में पनीर के कटे टुकड़ों को डाल कर मिक्स कीजिये।
- अब पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें पनीर के क्यूब को फ्राई करें और जब यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तब पनीर को किसी प्लेट में निकाल कर रखें।
- अब पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर प्याज भूनें, उसमें बाद उसमें लहसुन, शिमला मिर्च, हरी पत्तेदार प्याज और नमक डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर सोया सॉस और टमैटो सॉस डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
- अब आधे कप पानी में 1 चम्मच कार्नफ्लोर घोल कर पैन में डालें।
- जब मिश्रण गाढा होने लगे तब उसमें पनीर मिलाइये।
- इसे हल्का हल्का चलाइये जिससे पनीर के टुकडे़ टूटे नहीं।
- जब यह हो जाए तब गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
