Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
घर पर ऐसे बनाएं ग्रीन चिली सॉस
Veg
oi-Staff
जिन लोगों को सॉस खाने का शौक होता है उन्हें खासतौर पर ग्रीन चिली सॉस काफी पसंद होता है। ग्रीन चिली सॉस को आप समोसे, कचौड़ी, पूडी या पराठे आदि के साथ खा सकते हैं, यह काफी टेस्टी लगती है। अगर आप इसे घर पर बनाएंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।
READ: ज्यादा सोया सॉस खाने से हो सकती हैं ये 12 बीमारियां
घर पर बनाए गए ग्रीन चिली सॉस में बिल्कुल भी कैमिकल नहीं होता और स्वास्थ्य के लिये भी अच्छा माना जाता है। अब आइये जानते हैं कि ग्रीन चिली सॉस कैसे बनाया जाता है।

कितने- 1 किलो
पकाने में समय- 1 घंटा 30 मिनट
सामग्री-
- 1 किलो हरी मिर्च- धुली और कटी हुई
- 2 कप सफेद सिरका (450 ml)
- 250 ग्राम नमक
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सोडियम बेंजोएट- 2 चम्मच उबले पानी में भिगोया हुआ
विधि -
- एक बड़े से कटोरे में नमक और सिरका मिलाएं।
- फिर उसमें हरी मिर्च डाल कर लगभग 1 घंटे तक डुबो कर रखें, जिससे वह अच्छी प्रकार से मैरीनेट हो जाए।
- अब इसी मिश्रण को तेज आंच पर उबालें और हल्का सा गाढा होने दें।
- अब इसे आंच से उतारें और इसमें सोडियम बेंजोएट मिक्स करें।
- फिर इसे साफ एयर टाइट जार में भर कर रखें और प्रयोग करें।
Comments
English summary
घर पर ऐसे बनाएं ग्रीन चिली सॉस
Story first published: Wednesday, January 20, 2016, 13:02 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2016



Click it and Unblock the Notifications