Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
यम्मी यम्मी हॉट गार्लिक पनीर
चाइनीज डिश हमारे भारत में काफी लोकप्रिय हो गई है, यह खाने में टेस्टी और बनाने में भी आसान होती है। चायनीज डिश में पनीर का काफी प्रयोग किया जाता है इसलिए आज हम आपको इसके प्रयोग से एक खास डिश हॉट गार्लिक पनीर बनाना सिखाएंगे। इस डिश को आप किसी भी पार्टी के लिए अपने घर पर बनाइये और लोगो से तारीफे बटोरिये। चलिए जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री-
लहसुन 8-10 कलियाँ, पनीर 300 ग्राम, तेल 2 बड़े चम्मच, प्याज़ 2, सूखी लाल मिर्च 2-3, लाल मिर्च पेस्ट 1 चम्मच, रेड चिल्ली सॉस 1 चम्मच, वेजिटेबल स्टॉक 1/2 कप, हरी शिमला मिर्च 1, नमक, सोय सॉस 1 चम्मच, कालीमिर्च पावडर 1/2 चम्मच, कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च 3 बड़े चम्मच, विनेगर 1 बड़ा चम्मच।
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें। प्याज़ को मोटे स्लाइस में काट लें और उनकी परतें अलग करें। लाल मिर्चों को 4 भागों मे तोड़कर उनके बीज निकालें और पैन में डालें। लहसुन का आधा भाग डालें और महक आने तक भूनें। प्याज़ और पनीर डालकर तेज़ आँच पर टॉस करें। एक चौथाई कप पानी, लाल मिर्च का पेस्ट और रेड चिल्ली सॉस डालकर टॉस करें। आधा कप स्टॉक डालें और मिलाएँ। हरी शिमला मिर्च को 1 इन्च के टुकडों मे काटकर डालें। अब डाले सॉय सॉस, नमक, काली मिर्च पाउडर और मिला लें। कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डालकर गाढ़ा होने तक पकाएँ। अब डाले शिमला मिर्च, बचा हुआ लहसुन और फिर एक बार टॉस करें। विनेगर डालकर मिला लें। लीजिये तैयार हो गया आपका स्वादिष्ट हॉट गार्लिक पनीर खाने और खिलाने के लिए।



Click it and Unblock the Notifications
