Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अचानक मेहमान पहुंच जायें तो बनाइये स्वादिष्ट दम-आलू

आवश्यक सामग्री- छोटे आलू, अदरक, टमाटर, हरी मिर्च, रिफाइन्ड तेल, जीरा, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर, क्रीम या मलाई, काजू, ताजा दही, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हरा धनियां, नमक
विधि- सबसे पहले आलुओं को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये। उसके बाद छील लीजिये। साबूत आलुओं में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये। कढ़ाई में तेल डालिये और आलुओं को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये। मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को पीस लीजिये। कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये।
जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और चलाते रहिये। उबाल आने के बाद आलू डाल दीजिये, तरी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये। स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये। 2-3 मिनिट उबलने दीजिये। अब गैस बन्द कर दीजिये। गरम मसाला और आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये। आपके दम आलू तैयार हैं। नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
