Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
जायकेदार लौकी के कोफ्ते
लौकी के कोफ्ते का नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। लोग इसे बेहद ही खास मौके पर बनाना पसंद करते हैं । दोस्तों त्योहारों का मौसम आ गया है। घरों में व्यंजन बनने शुरू हो गये है इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आ रहे है लौकी के कोफ्ते..जिसे बनाकर आप हर किसी का दिल जीत सकते हैं।

लौकी के कोफ्ते के लिए सामग्री
लौकी, 500ग्राम (कद्दूकस किया हुआ), बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप), हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये), अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये), लाल मिर्च - 2 पिंच, हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ )नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
तरी के लिए सामग्री :
टमाटर,हरी मिर्च, अदरक,दही - आधा कप, क्रीम या मलाई - आधा कप, तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून, हींग - 1 पिंच
जीरा, हल्दी पाउडर,धनियाँ पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनियाँ, नमक
लौकी के कोफ्ते की विधि :
लौकी को छीलिये,धोइये और कद्दूकस कर लीजिये। एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये। मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कीजिये और पकौड़ियां छान लीजिये। अब कढ़ाई में टमाटर, हरी मिर्च और अदरक के पेस्ट को डालिये। थोड़ी देर बाद दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये।
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये। तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये। तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, लौकी के कोफ्ते की सब्जी तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
