Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नमकीन सेवईयां बनाकर जीतें लोगों का दिल

आवश्यक सामग्री- सेवईं (वरमीसैली) - 200 ग्राम, घी - 2 टेबल स्पून, मटर, शिमला मिर्च, गाजर, फूल गोभी, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च साबूत, लौंग, बड़ी इलाइची, नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच), नीबू - आधा नीबू का रस, हरा धनियां - छोटी आधा कटोरी
विधि- कढ़ाई में 2 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये। सेवईं घी में डालिये और हल्की ब्राउन होने तक भूनिये। भुनने के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिये। काली मिर्च, लोंग और बड़ी इलाइची को छील कर कूट लीजिये। बचा हुआ घी कढ़ाई में डाल कर गरम कीजिये। काजू डाल कर हल्के ब्राउन होने तक भूनिये, प्लेट में निकाल कर रख लीजिये।
अब घी में जीरा डालकर भूनिये। हरी मिर्च, अदरक और मटर डाल कर 2 मिनट तक भूनिये, जब मटर नरम हो जाय, तब शिमला मिर्च और गोभी डाल कर मिलाइये और 2 मिनिट तक ढककर पकाइये, टमाटर डाल कर, 1 मिनिट तक चला कर भूनिये। अब सेवई की मात्रा का दुगना (400 ग्राम) पानी और नमक डाल दीजिये।
पानी में उबाल आने के बाद सेवई डालिये, और फिर से उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये। सेवई को धीमी गैस पर तब तक पकने दीजिये, जब तक कि सेवई सारा पानी न सोख लें। गैस बन्द कर दीजिये। नीबू का रस डाल कर मिला दीजिये। 2 मिनिट तक सेवई को ढककर रखिये, ताकि वे बचा हुआ पानी भी सोख लेंगी और अच्छी खुशबू भी बर्तन के अन्दर भर जायेगी। गर्मा-गर्म परोसिए।



Click it and Unblock the Notifications
