Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खट्टी मिठ्ठी कैरी की लॉन्जी
आम की लौंजी राजस्थानी फेमस चटनी का एक प्रकार है जो कच्चे आम, मसालों और चीनी से बनता है।
Veg
oi-Staff
By Seema Rawat
गर्मियों के मौसम में खाने के साथ आम की लौंजी खाने में काफी टेस्टी लगती है। जितना खट्टा मीठा इसका स्वाद होता है। उतनी ही इसके कई गुणकारी फायदे भी है। कैरी की लौंजी को चुनिंदा मसाले और पाउडर के साथ आम को पकाकर बनाया जाता है।
इसे बनाने में ना कोई झंझट, सक्रीय नापतोल और समय लगता है, लेकिन फिर भी इसे आप लगभग 4 दिनों तक फ्रिज मे ताज़ा रख सकते हैं। इस खट्टी-मीठी कैरी की लौंजी को आप अपने पसंद के पराठे या रोटी के साथ परोस सकते हैं।

- 1 कप छिले हुए कैरी के टुकड़े
- 2 टेबल-स्पून तेल
- आधा टी-स्पून सौंफ
- एक चौथाई टी-स्पून कलौंजी
- 1 टेबल-स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
- एक चौथाई टी-स्पून हल्दी पाउडर
- एक चौथाई कप शक्कर
- नमक स्वादअनुसार
विधि
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, सौंफ और कलौंजी डालकर मध्यम आंंच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- कैरी के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला ले और लगातार हिलाते हुए, मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पका लें।
- आधा कप पानी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आंंच पर २ से ३ मिनट तक पका ले।
- लौजी को पुरी तरह ठंडा कर लें।
- ठंडा करने के बाद, परोसें या हवा बंद डब्बे में डालकर फ्रिज में रखें।
Comments
English summary
How to make Keri ki Launji
Story first published: Tuesday, March 21, 2017, 13:43 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2017



Click it and Unblock the Notifications
