Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
सिंपल, टेस्टी और पौष्टिक आलू मेथी की सब्जी
मेथी आलू की सब्जी न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि बेहद पौष्टिक भी होती है। यह सर्दियों की एक प्रमुख सब्जी है क्योंकि मेथी सिर्फ सर्दियों में ही मिलती है। जब भी कहीं मेथी की सब्जी बनती हे तो इसकी महक दूर-दूर तक फैल जाती है। तो आइये आज हम भी बनाएं मेथी आलू की सब्जी।
Foodpanda: Flat Rs.150 Off All Food Orders Hurry Up (Limited Weekend Offer)
मेथी आलू की सब्जी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। आपको मेथी का साग आसानी से कम दामों पर बाजार में मिल जाएगा। मेथी आलू की सब्जी ना केवल टेस्टी होती है बल्कि पौष्टिक भी होती है।
आप चाहें तो अपने घर के बगीचे में मेथी का साग लगा सकती हैं। मेथी का साग जिस दिल खरीदा हो उसी दिन ही बना लेना चाहिये, जिससे यह स्वादिष्ट लगे। मेथी आलू की सब्जी बनाने में बिल्कुल भी झंझट नहीं है क्योंकि इसमें बहुत ही सिंपल सी सामग्रियां डाली जाती हैं जो कि किचन में आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं।
READ: लंच में खाएं गरमा-गरम आलू मेथी पराठा
तो अगर आप कुछ सिंपल, टेस्टी और पौष्टिक चीज़ बनाने की सोंच रही हैं तो आलू मेथी की सब्जी ही बनाएं। आइये जानते हैं आलू मेथी बनाने की विधि।

कितने- 2 व्यक्तियों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 2 कप मेथी साग
- 2 मध्यम, आलू, छिले और छोटे पीस में कटे हुए
- 1 मध्यम, प्याज बारीक कटी
- 1 हरी मिर्च
- चुटकीभर हल्दी
- 1 से 2 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- मेथी के साग को साफ कर के उसकी मिट्टी हटा दें और फिर से छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक कटोरे में इसे रख कर पानी से 4-5 बार धोएं।
- अब कढाई में तेल गरम करें।
- उसमें हरी मिर्च और लहसुन डालें।
- दो मिनट चलाएं और फिर उसमें कटे आलू डाल कर पकाएं।
- अब इसमें कटी मेथी, नमक और हल्दी पावडर डाल कर चलाएं।
- कढाई को ढंक दें और साग को धीमी आंच पर पकने दें।
- अगर साग बहुत ज्यादा सूख जाए तब आप उसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं।
- जब यह पक जाए तब इसे कुछ मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- आपका मेथी साग तैयार है, इसे गरम गरम रोटी या फुल्के के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
