Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
रागी इडली खा कर करें दिन की शुरुआत
आज हम आपको रागी इडली बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी आसानी से बन जाती है। रागी इडली में दही और थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी पड़ता है, जिससे इडली मुलायम बनती है
Veg
oi-Staff
नाश्ते में अक्सर लोग इडली खाते हैं पर अगर यह इडली रागी की बनी हो तो और भी ज्यादा पौष्टिक और टेस्टी लगती है। कर्नाटक में रागी एक जरुरी खाद्य पदार्थों में से एक है इसलिये इसको यहां पर काफी ज्यादा खाया जाता है।
आज हम आपको रागी इडली बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी आसानी से बन जाती है। रागी इडली में दही और थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी पड़ता है, जिससे इडली मुलायम बनती है। तो आइये जानते हैं रागी इडली बनाने की विधि-

कितने- 16 इडलियां
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 1 कप सूजी
- 1 कप रागी आटा
- नमक- स्वादअनुसार
- 1 कप दही
- 1 कप पानी
- ¼ चम्मच बेकिंग सोडा
बनाने की विधि -
- सबसे पहले सूजी को 2-3 मिनट के लिये रोस्ट कर लें। फिर इन्हें ठंडा कर लें।
- अब एक कटोरे में सूजी और रागी मिक्स करें।
- ऊपर से नमक और दही मिलाएं।
- उसके बाद इसमें पानी डाल कर घोल तैयार करें।
- इसे 30 मिनट के लिये रख दें। उसके बाद अगर जरुरत पड़े तो और पानी मिलाएं।
- इडली बनाने से पहले इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा मिलाएं।
- अब इडली बनाने वाली प्लेट पर तेल गलाएं और उस पर इडली का घोल डाल कर इसे 8-10 मिनट तक के लिये स्टीम होने के लिये रख दें।
- आंच को मध्यम ही रखें।
- उसके बाद इडलियों को निकालने से पहले इसे 5 मिनट तक रेस्ट करने के लिये रखें।
- उसके बाद इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: breakfast recipe south indian dish veg recipe नाश्ता साउथ इंडियन रेसिपी वेज रेसिपी
English summary
Instant raagi idli recipe
Story first published: Saturday, February 18, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2017



Click it and Unblock the Notifications