Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
स्वादिष्ट कटहल बिरयानी
बिरयानी एक ऐसी डिश है जो हर किसी को पसंद होती है। हम सभी चिकन और अंडे की बिरयानी बनाना तो जानते हैं, लेकिन कटहल की बिरयानी का क्या। अब अगर आप नॉन वेज नहीं खाते हैं तो आपको यह जान कर खुशी होगी कि कटहल की भी बिरयानी बनाई जा सकती है। इसे एक वेजिटेरियन मीट बोलते हैं, क्योंकि यह उसी की तरह लगता है।
कटहल बिरयानी बनाने के लिये हम कच्चे कटहल के छोटे पीस का इस्तमाल करेगें और इसे नमक डाल कर उबाल लेगें। कटहल बिरयानी को बनाने की विधि बिल्कुल मीट बिरयानी बनाने की तरह है। आइये जानते हैं कटहल बिरयानी बनाने की विधि को।

कितने लोगों के लिये- 5-6
तैयारी में समय- 45 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
छोटे टुकड़े में कटा कटहल- 6 पीस
बासमती चावल- 4 कप
लौंग- 4
इलायची- 1 इंच
तेज पत्ता- 3
प्याज- 2
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
पुदीने की पत्ती- 2 चम्मच
केसर
दूध- अधा कप
नमक- स्वादअनुसार
घी- 1 चम्मच
तेल- 4 चम्मच
पानी- जरुरत के अनुसार
मैरीनेट के लिये-
दही- आधा कप
हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
अदरक- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पत्ती पेस्ट- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
गेहूं का आटा- सीलिंग करने के लिये
बिरयानी मसाला
लौंग- 5
दालचीनी- 1 इंच
इलायची- 3
शाह जीरा- आधा चम्मच
काली मिर्च साबुत- 10
विधि-
- बिरयानी मसाला को अच्छी तरह से पीस कर पेस्ट बनाएं।
- कटहल को धो कर उबलने के लिये रखें, उसमें नमक और हल्दी पाउडर मिलाइये। इसे ज्यादा ना पकाएं।
- जब कटहल पक जाए तब उसे छान कर बिरयानी मसाला के पेस्ट के साथ लगा कर मैरीनेट करें और आधे घंटे के लिये रख दें।
- अब चावल को धो कर पानी में लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता, इलायची और नमक डाल कर 15 मिनट के लिये आधा पका लें।
- एक बार जब चावल हो जाए तब पानी निथार कर एक प्लेट में फैला कर रख लें।
- अब हलके गरम दूध में केसर भिगो कर रख लें।
- अब पैन में तेल डाल कर उसमें कटे हुए प्याज डाल कर गोल्ड ब्राउन कर लें और किनारे रख लें।
- फिर एक बड़ा बर्तन लें और उसमें 3 चम्मच तेल डाल कर उसमें मैरीनेट किये हुए कटहल डाल कर फ्राई करें, फिर ऊपर से उस पर चावल की एक परत बिछाए़ं और घी डालें।
- फिर ऊपर कटी हुई हरी धनिया और पुदीने की पत्ती डालें।
- फिर केसर वाला दूध फैलाएं और बिरयानी मसाले को ऊपर से छिड़के।
- फिर बचे हुए चावल को ऊपर से बिछाएं। फ्राई किये हुए प्याज की लेयर बिछाएं और बाद में फिर से बिरयानी मसाले को ऊपर से डालें।
- उसके बाद बर्तन को आटे से सील कर दें। बिरयानी को तेज आंच पर रखें और केवल 2 मिनट के लिये पकाएं, फिर आंच को धीमा कर दें और 20 मिनट के लिये पकाएं।
- एक बार जब यह हो जाए तब आंच बंद कर दें और उसे 10 मिनट तक ढंका रहने के बाद मिक्स करें।
- मिक्स करने के बाद इसे प्लेट में सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
