Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कटहल की रसेदार सब्जी
कटहल की सब्जी ज्यादातर लोगों को अच्छी लगती है, खासकर उन्हें जो नॉन वेजिटेरियन हैं। इसकी सब्जी बानाने के लिये आप या तो छोटे कटहल का प्रयोग कर सकती हैं या फिर बडे़ वाले कटहल का। इसे पकाते वक्त चाहे तो इसे प्रेशर कुकर में पानी डाल कर पकाएं या फिर पैन में तेल डाल कर हल्का सा फ्राई कर लें। कटहल हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन सी, ए, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, निकटिन और मैगनीशियम होता है। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि कटहल की सब्जी बनाई कैसे जाती है।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30-45 मिनट

सामग्री-
कटहल- 250 ग्राम
प्याज- 2
लहसुन- 6-7
हरी मिर्च- 2
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 2/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
राई - 1/2 चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 कप
विधि-
- सबसे पलहे कटहल को धो लीजिये और 1 इंच के पीस में काट लीजिये। इसके बाद इसे हल्के से तेल में फ्राई कर
- लीजिये। इससे यह मुलायम हो जाएगा।
- अब अगल से फ्राइंग पैन में तेल डालिये, उसमें तेज पत्ता, जीरा और राई डालिये। थोड़ी देर के बाद कटे प्याज डालिये
- और मध्यम आंच पर उसे पकाइये।
- फिर लहसुन, हरी मिर्च डालिये और ऊपर से नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर 2 मिनट
- तक पकाएं।
- इसके बाद तैयार मसाले के साथ कटहल मिलाइये और 1 कप पानी डाल कर उसे गलने तक पकने दीजिये।
- जब कटहल बिल्कुल गल जाए तब गैस बंद कर दीजिये और सब्जी को हरी धनिया से गार्निश कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
