Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
माइक्रोवेव मे झटपट बनाइये जीरा राइस
Veg
oi-Staff
जीरा राइस बनाना बहुत ही आसान है और हम में से कई लोग इसे बनाना भी जानते हैं। पर हम आपको झटपट और स्वादिष्ट, माइक्रोवेव में जीरा राइस बनाना सिखाएंगे। अगर आप सोंच रही होंगी कि जीरा राइस माइक्रोवेव में भला कैसा लगेगा तो उसकी चिंता बिल्कुल भी मत कीजिये, इसका स्वाद बिल्कुल भी बदलने वाला नहीं है। इसके खास स्वाद जीरा का होता है , तो अगर जीरा अच्छे से भुन जाए तो इसका स्वाद माइक्रोवेव में भी वैसा ही लगेगा।
माइक्रोवेव मे राइस बनाने से ज्यादा घी का प्रयोग नहीं होता और तो आइये दोस्तों बनाते हैं माइक्रोवेव में जीरा राइस।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
बासमती राइस- 3 कप
घी- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
दालचीनी- 1 इंच
धनिया- 2 डठंल
नमक- स्वादअनुसार
पानी- 4 कप
विधि-
- सबसे पहले माइक्रोवेव के कटोरे में हल्का सा घी डाल कर ढंक दें। फिर माइक्रोवेव को 1 मिनट के लिये 100 प्रतिशत पावर पर चलाएं।
- अब उस कटोरे में तेज पत्ता, दालचीनी, इलायची और जीरा डालें और 2 मिनट के लिये पकाएं।
- अब कटोरे में भिगोया हुआ बासमती चावल डालें, इसे अच्छी प्रकार से मिक्स करें।
- अब कटोरे को फिर से 2 मिनट के लिये 100 प्रतिशत पावर पर रखें।
- अब कटोरे में 4 कप पानी और नमक डालें। ढक्कन बंद करें और 20 मिनट के लिये 60 प्रतिशत पर पकाएं।
- जब आपका जीरा राइस पक जाए तब कटोरे को निकालिये और उस में कटी हुई हरी धनिया छिड़किये।
Comments
English summary
Jeera Rice: Easy Microwave Recipe | माइक्रोवेव मे झटपट बनाइये जीरा राइस
Story first published: Saturday, March 9, 2013, 13:10 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2013



Click it and Unblock the Notifications
