Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झटपट बनाइये कढाई मशरूम

कितने लोगो के लिये- 3
पकाने में समय- 20-25 मिनट
सामग्री-
मशरूम- 250 ग्राम
प्याज- 2
शिमला मिर्च- 1
टमाटर- 2-3
अदरक- ½ इंच
लहसुन- 4-5
हरी मिर्च- 3-4
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
हरी धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
नमक
पानी-1 कप
घी- 4 चम्मच
विधि-
मशरूम को धोइये और स्लाइस में काट लीजिये। मिक्सर में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीसिये और उसमें थोडा सा पानी भी मिला दीजिये। अब कढाई में घी गरम कीजिये, फिर उसमें प्याज डालिये और भूरा होने तक भूनिये। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालिये और धीमी आंच पर फ्राई कीजिये। अब उसमें कटे हुए टमाटर, शिमलामिर्च तथा नमक डाल कर दो मिनट तक भूनिये। उसके बाद, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिलाइये। अब पैन में कटे हुए मशरूम डाल कर एक कप पानी डाल दीजिये। इसको अच्छे से मिक्स कीजिये और चलाइये। जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब पैन को आंच से उतारिये और कटी हुई हरी धनिया छिडक दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
