Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर पर बनायें कढ़ाई मशरूम

सामग्री: 200 ग्राम मशरूम, 1 शिमला मिर्च, 2 प्यज बड़े, 4 टमाटर मीडियम साइज के, 1 अदरक छोटी, 6 लहसुन की कली, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच नमक, आधा चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच पिसा धनिया, 1/4 चम्मच हल्दी, आधा चम्मच गरम मसाला, 4 चम्मच मख्खन या देशी घी (रिफाइंड ऑयल भी ले सकते हैं)।
विधि: सबसे पहले मशरूम को चार-चार पीस में काट लें। साथ में शिमला मिर्च को भी उसी हिसाब से काट लें। फिर प्याज और टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े करें। अदरक, हसुन और हरी मिर्च को एक साथ पीस लें। अब कढ़ाई में घी, मख्खन या रिफाइंड ऑयल गर्म करें और उसमें प्याज़ को सुर्ख होने तक फ्राई करें। अब उसमें अदरक-लहसुन के पेस्ट को डाल दें। अब दो मिनट तक फ्राई करें।
अब उसमें कटे हुए टमाटर डाल दें और तब तक फ्राई करें जब तक तेल/घी ऊपर नहीं आ जाता। अब उसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी पॉवडर डाल दें। करीब पांच मिनट तक और फ्राई करने के बाद उसे मशरूम डाल दें और आधा कप पानी डाल दें। इसे तब तक कमायें जब तक मशरूम गल नहीं जाते। अब ऊपर से कटी हुई शिमला मिर्च डाल दें और दो से तीन मिनट तक आंच पर रखें। ऊपर से हरे धनिये की पत्तियां डाल दें और भोजन के लिए परोस दें।



Click it and Unblock the Notifications
