Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
आसानी से बनाइये काजू कोरमा

कितने लोगों के लिए : 6
सामग्री :
250 ग्राम खोया, 250 ग्राम पनीर, 150 ग्राम काजू, 20 ग्राम किशमिश, 4 हरी इलायची, 1 टुकड़ा दालचीनी, 4 लौंग, 2 तेजपत्ता, नमक स्वादानुसार, 1/4 टेबलस्पून गरम मसाला, 1 टेबलस्पून नारियल (कद्दूकस किया हुआ), 2 प्याज (कटे हुए), 2 टमाटर (कटे हुए), 5 कली लहसुन (कटी हुई), 2 टेबलस्पून घी, 1 टुकड़ा अदरक (कटा हुआ), धनिया पत्ता (कटा हुआ)।
विधि :
सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर पनीर और काजू को हल्का ब्राउन होने तक भूने। उसके बाद प्याज को भून कर उसमें कटा टमाटर, लहसुन और अदरक को डालकर फ्राई कर लें। अब एक तरफ हरी इलायची, दालचीनी, लौंग और नारियल को मिलाकर पेस्ट बना ले और उसे भी प्याज वाले मसाले में डालकर भून लें। पेस्ट को भूनने के बाद स्वाददानुसार नमक, तेजपत्ता, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, काजू, इलायची, पनीर, खोया और 1/2 कप पानी डाल दें। सभी को ढंककर 2-3 मिनट तक पकाए। उसके बाद धनिया पत्ता डालकर सर्व करें। अब लीजिये तैयार है आपका काजू कोरमा मेहमानों को खिलाने के लिए।



Click it and Unblock the Notifications
