Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
कश्मीरी खट्टे बैंगन पकाने की विधि
क्या आप बैंगन को देख कर नाक भौं सिकोड़ते हैं? तो अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज हम आपके लिये ले कर आए हैं एक टेस्टी सब्जी जो कि कहलाई जाती है खट्टे बैंगन। आइये जानते हैं इसको पकाने की आसान विधि।
Veg
oi-Staff
हम में से अधिकतर लोगों को बैंगन की सब्जी खाना पसंद नहीं होता। मगर आज हम आपको कश्मीरी खट्टे बैंगन की रेसिपी बनाना सिखाएंगे जो टेस्ट में हर बैंगन की सब्जी से कहीं स्वादिष्ट लगती है।
यह बैंगन की सब्जी सरसों के तेल में पकी हुई है और साथ ही इसमें कश्मीरी लाल मिर्च भी डली हुई है, जिससे इसका स्वाद तीखा और जाकेदार बन जाता है। इसको खट्टा करने के लिये इसमें अमचूर पावडर और नींबू निचोड़ा जाता है। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने- 4 सदस्यों के लिये
पकाने में समय- 40 मिनट
सामग्री-
- 3 चम्मच सरसों का तेल
- 1 दालचीनी
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 5 हरी इलायची
- 1 टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच हींग
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चम्मच सोंठ
- 2 कटा हुआ प्याज
- 5 लंबे बैगन
- 1 कटा हुआ टमाटर
- 1 चम्मच सौंफ
- हरा धनिया, गार्निश करने के लिए
- 1/2 नींबू
बनाने की विधि-
- एक कढाई में तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें दालचीनी, जीरा, हरी इलायची, कश्मीरी लाल मिर्च, हींग, हल्दी, धनिया पावडर और थोड़ा सा नमक मिलाएं।
- इन्हें अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें जिससे मसाला जले नहीं।
- फिर अमचूर पावडर डाल कर मिक्स करें और कढाई को ढंक दें।
- फिर कटी प्याज और बैंगन डाल कर फ्राई करें।
- कढाई को लगभग 20 मिनट तक ढंक दें।
- फिर कटे टमाटर, सौंफ और थोड़ा सा पानी मिक्स करें।
- अब टमाटर को पकने दें।
- अब इसे गरमा गरम रोटियों के साथ सर्व करें।
Comments
Read more about: kashmiri recipe indian vegetarian recipes curry recipes करी रेसिपी वेज रेसिपी कश्मीरी खाना
English summary
Kashmiri Khatte Baingan
Story first published: Wednesday, October 12, 2016, 13:22 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2016



Click it and Unblock the Notifications
