Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कशमीरी राजमा मसाला
कशमीरी राजमा मसाला कशमीर की खूबसूरत घाटियों से आया एक स्वादिष्ट व्यंजन है। अगर आप राजमा बनाती होंगी तो आप को पता होगा कि बजार में दो तरह के राजमा उपलब्ध हैं। एक सफेद राजमा होता है जो कि पंजाब का होता है और दूसरा लाल रंग का राजमा होता है, जो कि कशमीर में पैदा होता है। यह कशमीरी राजमा पंजाबी राजमा की तरह तीखा और मसालेदार नहीं बनाया जाता। कशमीर की ज्यादातर डिश स्वाद में हल्की होती हैं। कशमीरी राजमा बनाते वक्त लहसुन और प्याज का कम यूज होता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विध को-
कितने लागों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
कश्मीरी राजमा- 2 कप
तेज पत्ता- 1
जीरा- 1 चम्मच
हींग- 1 चुटकी
टमाटर- 3
हरी धनिया पाउडर- 1 चम्मच
अदरक- 1 इंच
कशमीरी लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
हरी धनिया- 2 डंठल
सरसों का तेल- 2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- भिगोए हुए राजमा को 2-3 सीटी आने तक कुकर में पका लें।
- जब राजमा पक जाए तब इसे छान कर पानी को अलग रख दें, जिससे वह बाद में प्रयोग हो सके।
- एक गहरे पैन में तेल गरम करें, उसमे तेज पत्ता, हींग और जीरा डालें।
- उसके थोड़ी देर बाद घिसी हुई अदरक डाल कर दो मिनट तक पकाएं।
- फिर कटे हुए टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक छिड़के। इसे हल्की आंच पर पकाएं और टमाटर को गल जाने दें।
- फिर पैन में राजमा डालें और मसाले से अच्छी तरह से मिक्स करें।
- जितनी ग्रेवी चाहिये हो उस हिसाब से पानी डालें और इसे खौलाएं।
- खौलाते वक्त इसमें गरम मसाला डालें। और पकने के बाद गैस बंद कर दें तथा हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
कशमीरी राजमा को सर्व करते समय इस पर ऊपर क्रीम डाल सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
