Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
केरला स्टाइल मिक्स वेजिटेबल
Veg
oi-Staff
केरला में एक बड़ी ही पॉपुलर सब्जी बनाई जाती है जिसका नाम अवियल होता है। इसमें ढेर सारी सब्जियां होती हैं, जिसमें नारियल पेस्ट और दही डाल कर मिक्स किया जाता है। नारियल से सब्जी का टेस्ट बढ़ जाता है।
Get 50% off on health & beauty products at eBay, Amazon, Healthkart, netmeds
सिंपल भाषा में कहें तो आज हम आपको केरला स्टाइल मिक्स वेज बनाना सिखांएगे जिसे आप पूड़ी-पराठा या दाल-चावल के साथ साइड डिश के तौर पर सर्व कर सकती हैं।
अवयिल एक बहुत ही पौष्टिक डिश है क्योंकि इसमें ढेर सारी सब्जियां मिली हुई होती हैं। तो अब देर बिल्कुल भी ना कीजिये और झट से ट्राई कीजिये केरला स्टाइल मिक्स वेज यानी अवियल रेसिपी।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- 1 कच्चा केला
- 1 सहजन
- 1 गाजर
- 5-6 हरी बींस
- 4-5 कुंदरू
- ½ कप पानी
- ¼ चम्मच हल्दी
- ½ लाल मिर्च पावडर
- 1 चम्मच जीरा
- 1 गुच्छा कडी पत्ती
- 3 चम्मच नारियल तेल
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- सभी सब्जियों को धा कर आधे इंच के टुकड़े में काट लें।
- नारियल, हरी मिर्च, आधा चम्मच जीरा और पानी को एक साथ मिला कर महीन पेस्ट बना लें।
- अब एक बडे़ बर्तन में 2 चम्मच तेल गरम करें। उसमें आधा चम्मच जीरा डालें।
- फिर उसमें केले के पीस डाल कर 2 मिनट पकाएं।
- अब इसमें बाकी की सभी सब्जियां डालें और ऊपर से नमक छिड़के।
- फिर इसे कवर कर के मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां आधी पक ना चुकी हों।
- फिर हल्दी और लाल मिर्च पावडर डालें। अब इसे ढंक कर फिर से 3-4 मिनट तक पकाएं।
- अब इसमें नारियल पेस्ट मिलाएं और हल्के हाथों से चलाएं जिससे सब्जियां टूट ना जाएं।
- अब बर्तन को ढंक दें और 5 मिनट के बाद इसे आंच से हटा लें।
- आखिर में इस में कडी पत्ते और 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं।
- ढक्कन लगा दें और इसे ठंडा होने के लिये छोड़ दें।
- जब सब्जी ठंडी हो जाए तब इसमें थोड़ी सी दही मिलाएं और सर्व करें।
Comments
English summary
Kerala style mixed vegetable
Story first published: Friday, August 26, 2016, 14:23 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2016



Click it and Unblock the Notifications
