Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मीठा केसर पुलाव
अगर आपके घर पर कोई तीज-त्योहार या मूड बदलने के लिये कुछ अलग सा खाने का मन करे तो केसर पुलाव से अच्छा और कुछ नहीं। यह पुलाव मीठा होता है, इसलिये मीठा पसंद करने वालों को यह सबसे ज्यादा पसंद आएगा। आइये जानते हैं केसर पुलाव को बानाने की सरल विधि।

सामग्री-
1 कप बासमती चावल, 1 कप चीनी, 3-4 हरी इलायची, थोड़ा केसर, 4 लौंग, 11/2 चम्मच सूखे मेवे (पिस्ता, काजू, बादाम) कटे हुए, 1 चम्मच किशमिश, चुटकी भर केसर 2 चम्मच गरम पानी में भिगोया हुआ, 2 चम्मच घी, 1 चम्मच सरसों, सिल्वर पेपर, पानी चावल उबालने के लिये।
विधि-
सबसे पहले चावल को साफ पानी से धो लें और छान कर रख लें। अब पानी उबालें और उसमें चावल को डाल कर हल्की आंच पर पका लें। जब चावल आधा हो जाए तब उसमें चीनी और घी डालें। उसके बाद थोड़ी देर के लिये चावल को पकने दें और फिर उसमें केसर, इलायची, लौंग और आधे मेवे डाल कर 10 मिनट तक पका लें। अब आपके चावल बिल्कुल तैयार हो चुके हैं, इनको ड्राय फ्रूट और सिल्वर वर्क से सजा दें और फिर गरमा-गरम मेहमानों के सामने परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
