Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्वाद में लाजवाब खस्ता दाल कचौड़ी
सुबह का नाश्ता हो या फिर घर पर मेहमान आ गए हों तो चाय के साथ खस्ता दाल कचौड़ी खाने का मजा ही अलग होता है। उडद की दाल और मसालों के मेल से बनी यह कचौड़ी स्वाद में बड़ी स्वादिष्ट और पेट भरने वाली होती है। आइये जानते हैं इसको बानने की सरल विधि।

सामग्री-
3/4 कप उरद दाल, 4 कप आटा, 1 हरी मिर्च, 1/2 नमक,1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच धनिया बीज, 1 चम्मच जीरा, 1/2चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच हींग।
विधि-
रातभर उरद दाल को पानी में भिगो दें और सुबह उसे धो कर छान लें। अब आटा सान लें और उसे 30 मिनट तक ढंक कर रख दें। अब दाल को एक मिक्सर में लाल मिर्च पाउडर, नमक और मसालों के साथ पीस लें, आपका मसाला बिल्कुल तैयार हो चुका है। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां काट लें और उसे थोडा सा फैला कर उसमें मसाला भर लें। अब तैयार कचौडी को पूडी के आकार का बेल लें और फिर कढाई में तेल गरम करें और उसमें कचौड़ी को तल लें। कचौड़ी को तब तक तले जब तक वह गोल्डन ब्राउन न हो जाए। जब कचौडी तैयार हो चुकी हो तो उसे हरी चटनी या फिर सब्जी के साथ परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
