Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
कुरकुरी भिंडी
Veg
oi-Staff
By Neha Mathur
भिंडी की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी पर आज हम आपको एक टेस्टी भिंडी खिलाएंगे जिसे खा कर आपके मुंह में स्वाद और बढ जाएगा। कुरकुरी भिंडी उत्तर भारत में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है और लोग इसे बडे़ ही चाव से खाते हैं। कुरकुरी भिंडी को सबसे पहले मसालों के साथ मिक्स किया जाता है और बाद मे उसे गरम तेल में तल लिया जाता है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। यह रेसिपी बहुत ही आसानी से बन जाती है। आप चाहें तो इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं या फिर साइड डिश के रूप में। आइये जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की विधि-

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- भिंडी- 250 ग्राम
- नमक- 1 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
- चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- बेसन- 3 चम्मच
- कार्नफ्लोर- 1 चम्मच
- तेल- तलने के लिये
- नींबू- 1
विधि-
- भिंडी को अच्छे से धो कर पोछ लें।
- फिर इसे बीच से 4 पीस में काट लें।
- अब भिंडी को 10 मिनट के लिये ऐसी ही छोड़ दें, भिंडी पानी छोड़ेगी।
- अब कटोरे में बेसन और कार्नफ्लोर डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें।
- अब पैन में तेल गरम करें।
- भिंडी को तीन भाग में बांट लें और उसे गरम तेल में क्रिस्पी तल लें।
- अब इसे प्लेट पर निकाले और ऊपर से नींबू का रस छिड़के।
- तुरंत सर्व करें।
Comments
English summary
Kurkuri Bhindi Recipe
Story first published: Friday, January 3, 2014, 12:34 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2014



Click it and Unblock the Notifications