Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
व्रत में बनाइये कुट्टू की पूड़ी
Veg
oi-Staff
नवरात्री में जब आप नौ दिनों का व्रत रखते हैं तब वही फलाहार खा खा कर बोरियत होने लगती है। व्रत के समय कुट्टू के आटे का पकवान विशेशकर पर खाया जाता है। आज हम आपको कुट्टू की पूड़ी बनाने की विधि बताएंगे। आप कुट्टू के आटे से पूड़ी भी पका सकते हैं और पराठे भी। कुट्टू की पूड़ी का आटा सानते वक्त आप को उसमें 1 या 2 उबले आलू भी मिलाने होंगे जिससे वह बंधा रहे और तलते वक्त वह तेल में बिखरे नहीं। तो अगर आप इस नवरात्र व्रत रख रहे हैं तो कुट्टू की पूड़ी बिल्कुल भी बनाना ना भूलें। कुट्टू की पूड़ी को आराम से आलू की सब्जी के साथ खाया जा सकता है।
कितने लोगो के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 30-45 मिनट

सामग्री-
- कुट्टू का आटा- 2 कप
- आलू- 2
- सेंधा नमक- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- घी या तेल- 1/2 कप
विधि-
- आलू को उबाल कर उन्हें चार भागों में काट कर मसल लें।
- एक कटोरे में कुट्टे का आटा, नमक, काली मिर्च पाउडर और उबला आलू अच्छे से मिला कर सान लें।
- इसमे पानी का प्रयोग ना करें।
- अब आटे को कम से कम 20 मिनट के लिये किनारे रख दें।
- अब आटे की पूड़ियां बेल लें और गरम तेल में तल लें।
- जब पूड़ियां दोनों ओर सुनहरी हो जाएं तब इन्हें निकाल कर सर्व कीजिये
Comments
English summary
Kuttu Ki Puri: Navratri Fasting Recipe
Story first published: Wednesday, October 9, 2013, 14:16 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2013



Click it and Unblock the Notifications
