Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
भूख बढा देगी यह लहसुनी दाल
लहसुनी दाल तीन तरह की दालों को मिला कर बनाई जाती है। यह दाल आपको केवल उत्तर भारत में ही खाने को मिलेगी, जिसमें लहसुन का स्वाद आपकी भूख को और बढा देगा। लहसुनी दाल को बनाना बहुत ही आसान है और यह घर पर केवल कुछ ही मिनटों में बन जाती है। आइये देखते हैं इस दाल को बनाने की सरल विधि।
कितने लोगों के लिये- 6
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
तूअर आल- 1/2 कप
मसूर दाल- 1/2 कप
मूंग दाल- 1/2 कप
हींग- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
हरी मिर्च- 2
जीरा- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
प्याज- 1
टमाटर- 1
लहसुन- 12 पिसा
गरम मसाला- 1/2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
घी- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
1. तीनों तरह की दालों को पानी से धो कर 15 मिनट के लिये भिगो कर रख दीजिये। अब प्रेशर कुकर में 3 कप पानी, नमक, 2 कटी हुई हरी मिर्चे और हल्दी डाल कर दाल डाल दीजिये। दाल को धीमी आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं।
2. जब दाल हो जाए तब इसके ढक्कन को खोल कर उसमें लहसुन पीस कर कच्चे तेल के साथ दाल में मिला दें। अब कुकर को बंद करें और 5 मिनट के लिये पकने दें।
3. उसके बाद एक पैन में घी गरम करें और उसमें जीरा, हींग और लाल मिर्च डाल कर तड़काएं। उसके बाद पैन में कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालें और भूरा होने तक पकाएं।
4. उसके बाद कटे टमाटर डालें और थोड़ा सा नमक भी। इसे 1 मिनट तक पकाएं और फिर ऊपर से दाल डाल दें। यदि आवश्यकता हो तो 1 कप पानी और गरम पानी भी डाल सकती हैं।
5. आपकी दाल लहसुनी तैयार है, इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications