Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लौकी की मसालेदार सब्जी
Veg
oi-Staff
गर्मी में लौकी की सब्जी खाने से शरीर हमेशा ठंडा रहता है। लौकी की सब्जी बहुत ही आसानी से बनने वाली चीज है। कई घरों में लौकी की सब्जी अलग अगल प्रकार से बनाई जाती है। लौकी हमारे लीवर और किडनी के लिये भी बहुत अच्छी होती है। यह पेट भी ठीक रखती है। वैसे तो अधिकतर घरों में लौकी की सब्जी सूखी और बिना मसालों के बनाई जाती है, लेकिन आज हम आपको लौकी की सब्जी मसालेदार बनाना सिखाएंगे। तो चलिये जानते हैं कि मसालेदार लौकी की सब्जी कैसे बनाई जाती है।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- बड़ी लौकी- 1
- प्याज- 2
- लहसुन- 5
- अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी- 2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें, उसमें जीरा, तेज पत्ता डालें और फ्राई करें।
- फिर पिसी लहसुन, अदकर पेस्ट डालें।
- कुछ देर के बाद कटे हुए प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
- इसके बाद कटी हुई लौकी , नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- इसके बाद पिसी हुई कसूरी मेथी और गरम मसाला पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- आंच को धीमा कर दें और कढाई को ढंक दें।
- अब इसमें बिल्कुल भी पानी ना डालें।
- इसको कुछ देर के लिये पकने दें और जब लौकी पूरी तरह से गल जाए तब आंच को बंद कर दें।
- फिर कढ़ाई में कटी हुई रही धनिया छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
Lauki Ki Sookhi Sabji Recipe
Story first published: Tuesday, May 6, 2014, 13:26 [IST]
Other articles published on May 6, 2014



Click it and Unblock the Notifications
