Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शिवरात्रि व्रत के लिये बनाएं लौकी कोफ्ता
शिवरात्रि का दिन बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। हम में से कई लोग व्रत भी रखते होगें। शिवरात्रि व्रत में ऐसा नहीं होता कि आपको पूरे दिन खाली पेट रहना होता है। अगर आप इस दिन व्रत हैं तो आपके शरीर को थेाड़ी सी एनर्जी की भी आवश्यकता होगी। इस व्रत में आप सेंधा नमक, कुट्टू का आटा, घी और अन्य प्रकार की सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इस अवसर पर आइये आज हम आपको लौकी का कोफ्ता बनाना सिखाते हैं।
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
लौंकी- 1
बेसन- 2 चम्मच
अदरक पेस्ट- 1 चम्मच
टमैटो प्यूरी- 3 चम्मच
जीरा पाउडर- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
जीार- 1 चम्मच
किशमिश- 1 चम्मच
हींग- चुटकीभर
सेंधा नमक- चुटकीभर
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
घी- तलने के लिये
पानी- 1/2 कप
CLICK HERE: लौकी कोफ्ता और पुदीने की चटनी
विधि-
- सबसे पहले लौकी को घिस कर उसका पानी निचोड़ लें और उसे किनारे रख दें।
- एक पैन गरम करें, उसमें बेसन को दो सेकेंड के लिये रोस्ट करें।
- फिर उसमें लौकी डालें और उसे बेसन के ही साथ तब तक रोस्ट करें जब तक कि उसका सारा पानी सूख ना जाए।
- फिर उसे निकाल कर किसी कटोरे मे रख दें।
- जब लौकी का मिश्रण सूख जाए तब उसमें 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, सेधा नमक मिक्स करें।
- अब इसके छोटे छोटे बॉल बनाएं और एक प्लेट पर रखें।
- अब एक कढ़ाई में इन तैयार बॉल्स को तल कर किनारे रख दें।
- फिर उसी कढाई के बचे हुए तेल मे जीरा, किशमिश, हींग डाल कर फ्राई करें।
- कुछ देर के बाद उसमें अदरक पेस्ट, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मध्यम आंच पर पकाएं।
- फिर उमसें टमाटर की प्यूरी डाल कर फ्राई करें।
- अब सेंधा नमक और पानी मिलाइये।
- अब इसमे फ्राई किये हुए कोफ्ते उालें और आंच को धीमा कर के 5 मिनट पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद ग्रेवी को धनिया से गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
