Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ब्रेकफास्ट में बनाइये एनर्जी से भरे लौकी पालक के पराठे
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में जब तक कि गरम गरम पराठे ना खाओ तब तक मज़ा नहीं आता। अगर आप भी सुबह नाश्ते में पराठे खाते हैं तो आज हम आपके लिये लौकी पालक का पराठा ले कर आए हैं।
यह पराठा लौकी, पालक और उबले आलू से तैयार किया जाता है। इसमें ढेर सारे मसाले भी होते हैं जो इसे स्वाद देते हैं। आप चाहें तो इसमें अपनी इच्छा अनुसार मसाले घटा या बढ़ा सकती हैं।
पराठे में अगर सब्जियां रहती हैं तो यह काफी पौष्टिक बन जाता है। आप इन टेस्टी और हेल्दी पराठों को लंच में भी ले जा सकती हैं। अब आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि।

कितने- 8
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- गेहूं का आटा- 1 1/2 कप
- लौकी- 1 कप
- पालक- 1 कप
- उबला आलू- 2
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1/4 चम्मच
- हींग- चुटकीभर
- अजवाइन- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले आलू को 3 सीटी आने तक उबाल कर छील लें। फिर इसे मसल लें। दूसरी ओर पालक धो कर बारीक काटें और किनारे रखें।
- फिर लौकी को भी छील कर घिस लें।
- एक बड़ा कटोरा लें, उसमें सभी सामग्रियां मिला लें। इसमें पानी डालने की जरुरत नहीं है।
- लौकी में से जो पानी निकले उसी से आटा गूथ लें।
- जब आटा गुथ जाए तब उसकी छोटी छोटी लोई तोड़ कर पराठे बनाएं।
- तवे पर तेल लगा कर पराठों को दोनों ओर सेंके।
- आपके लौकी पालक के पराठे तैयार हो गए, इन्हें चटनी और दही के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
ब्रेकफास्ट में बनाइये एनर्जी से भरे लौकी पालक के पराठे
Story first published: Monday, April 18, 2016, 11:18 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2016



Click it and Unblock the Notifications
