Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
रात की बची रोटी से बनाएं चपाती रोल
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट में आप कुछ भी खा सकते हैं, अब जैसे बात करें रात की बची हुई रोटी की। जी हां, अगर बच्चे को स्कूल जाने से पहले या आपको ऑफिस में जाने से पहले ब्रेकफास्ट बनाने के लिये देरी हो रही हो , तो आप चपाती रोल बना कर खा सकती हैं। इसमें अंडे भी पड़ते हैं , तथा उबले हुए आलू को अंदर मैश कर के भरा जाता है। एक चपाती रोल खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। यह बनाने में भी आसान है। चपाती रोल को रात की बची हुई रोटी से बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं चपाती रोल को बनाने की विधि।
कितने- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- बची हुई चपाती- 4
- अंडे- 4
- आलू- 3 उबले हुए
- प्याज- 1
- लहसुन- 4 कलियां
- सांभर मसाला- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर उसमें कटी लहसुन भून लें।
- फिर उसमें कटी प्याज डाल कर गुलाबी भूनें।
- फिर एक एक कर के हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सांभर मसाले, नमक और आलू को मैश कर के डालें।
- अब कटी धनिया को चॉप कर के मिक्स करें।
- आंच को बंद कर दें।
- तवा गरम करें, उसमें ब्रश से हल्का तेल लगाएं।
- अंडे को एक कटोरे में नमक डाल कर फेंटे।
- तवे पर बची हुई रोटी रखें और उसके ऊपर से फेंटा हुआ अंडा डालें और रोटी को दो सेकेंड के बाद पलट दें।
- अंडे को चपाती से चिपक जाने दें और रोटी को तवे से हटा लें।
- रोटी को प्लेट पर रखें, उसके ऊपर आलू का मिश्रण भरें और रोटी को लपेट दें।
- इसी तरह से और रोल बना लें और टमैटो कैचप के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Leftover Chapati Roll For Breakfast
Story first published: Monday, May 12, 2014, 9:03 [IST]
Other articles published on May 12, 2014



Click it and Unblock the Notifications