Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
सेहत के लिये बेस्ट लेमन ओट्स
Veg
oi-Staff
लेमन ओट्स एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद ब्रेकफास्ट है। अगर आप दूध में ओट्स डाल कर हर रोज सुबह खाते हैं तो आपको यह मसाला ओट्स यानी की लेमन ओट्स बहुत पसंद आएगा। यह उन लोगों के लिये भी अच्छा है जिन्हें मधुमेह की बीमारी है। लेमन ओट्स को खाने से उनका शुगर लेवल डाउन आ सकता है। ओट्स इसलिये भी अच्छा है क्योंकि इसे खाने से पेट साफ रहता है और लंख तक भूख भी नहीं लगती। तो दोस्तों चलिये बनाते हैं स्वादिष्ट लेमन ओट्स।
कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
ओट्स- 2 कप
पानी- 1 कप
नींबू का रस- 2 चम्मच
हल्दी पाउडर- चुटकीभर
मूंगफली- 1 चम्मच
राई- 1/2 चम्मच
चना दाल- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
लाल मिर्च- 1
कडी पत्ता- 10
हींग- 1/2 चम्मच
तेल
नमक
विधि-
- पैन में तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें राई डाल कर फ्राई करें।
- इसके बाद उसमें चना दाल डाल कर सुनहरा होने दें। फिर हरी र्चि, लाल मिर्च और कडी पत्ते डालें। चलाएं और फिर हींग डालें।
- अब हल्दी पाउडर, पानी और नमक डाल कर उबाल आने तक पकाएं। इसके बाद ओट्स डाल कर मिक्स करें।
- ओट्स को मध्यम आंच पर पकाएं। बीच बीच में चम्मच से चलाती रहें।
- जब ओट्स हल्का सा पक जाए तब उसमें नींबू का रस मिला दें और मिर हल्की आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- जब ओट्स तैयार हो जाए तब इसे मूंगफली डाल कर गार्निश करें।
Comments
English summary
Lemon Oats Recipe For Diabetics
Story first published: Friday, November 15, 2013, 6:04 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2013



Click it and Unblock the Notifications
