Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
कम कैलोरी वाली मल्टी ग्रेन पॉरिज
Veg
oi-Staff
अगर आप वेट लॉस करने के लिये डाइट पर हैं तो आपको यह रेसिपी जरुर ट्राई करनी चाहिये! लोग डाइटिंग करने के चक्कर में कम खाते हैं, जिससे उन्हें दिनभर भूख लगती रहती है। लेकिन अगर आप अपनी भूख को कुछ समय तक शांत करना चाहती हैं, तो यह पॉरिज जरुर बनाइये। यह मल्टी ग्रेन पॉरिज ब्रेकफास्ट में खाने से शरीर को काफी उर्जा मिलती है। इसमें ऐसी बहुत सी सामग्रियां हैं जिससे आप स्वस्थ्य रहेंगी।
ब्रेकफास्ट में बनाइये मीठा दलिया
कितनेः 4
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट

सामग्रीः
- ओट़सः 4 कप
- राइस फ़लेक्सः 1 कप
- जौ फ़लेक्सः 1 कप
- बाजराः 1 कप
- तिल के बीजः 2 चम्मच
- अलसी के बीजः 2 कप
- लो फैट दूध या दही
- चीनीः स्वादअनुसार
- नमकः स्वादअनुसार
विधिः
- सबसे पहले इन सभी अनाजों को एक साथ एक कटोरे में मिक्स कर लें, फिर इन्हें एक एयर टाइट जार में बंद कर के इसे इस्तमाल करने के लिये रखें।
- अब पॉरिज बनाने की तैयारी करें।
- एक पैन में सूखे अनाजों को डालें, साथ में नमक और पानी डालें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं और फिर इसे 10 मिनट तक भिगो कर रखें।
- इसे तब तक चलाती रहें जब तक कि मिश्रण के उपर क्रीम जैसी लेयर ना दिखने लगे।
- अब सामग्री को उबलने दें, उबलते वक्त इसे बीच बीच में चलाएं।
- कुछ ही देर में आप देखेंगी कि दाने पकना शुरु हो चुके हैं।
- अब आप इसमें चीनी डाल कर पका सकती हैं।
- इसे दूध या दही के साथ सर्व करें।
- आपका मल्टी ग्रेन पॉरिज तैयार है, इसे गरमा गरम ही खाने की कोशिश करें।
Comments
English summary
Low Cal Recipe: Multi-Grain Porridge
Story first published: Friday, July 25, 2014, 10:03 [IST]
Other articles published on Jul 25, 2014



Click it and Unblock the Notifications