Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
आम पुदीने की टेस्टी चटनी
Veg
oi-Staff
गर्मियों में आम की बहार लग चुकी है। अगर आप कच्चे आम का प्रयोग करना चाहती हैं तो इससे चटनी बना डालिये। फ्रिज में अगर पुदीना रखा हो तो बाहर से कुछ कच्चे आम ले आइये और आम पुदीने की चटपटी चटनी बना डालिये। इस चटनी में थोड़े से लहुसन भी पड़ते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा खिल जाता है। आम पुदीने की चटनी आपके खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। तो चलिये जातने हैं कि आम पुदीने की चटनी कैसे बनाई जा सकती है।
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- कच्चा आम- 1 मध्यम आकार
- पुदीने की पत्ती- 1 गुच्छा
- लहसुन- 4 कलियां
- काला नमक- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 3
- भुना जीरा पाउडर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
दही मिला कर बनाइये हरी धनिया की चटनी
विधि-
- आम का छिलका छील कर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
- पुदीने की पत्तियों को तोड़ कर साफ पानी से धो कर किनारे रखें।
- अब आम के पीस , पुदीने की पत्ती और लहुसन की कलियों को मिक्स में पीस लें।
- इसमें हल्का सा पानी मिलाएं और एक गाढा पेस्ट तैयार करें।
- अब चटनी को एक कटोरी में डाल लें और अगर जरुरत हो तो, इसमें नमक मिलाएं।
- अब आपकी आम पुदीने की चटनी तैयार है। इसे किसी भी स्नैक्स या पराठे पूड़ी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Mango Mint Chutney Recipe For Summer
Story first published: Monday, April 28, 2014, 16:18 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2014



Click it and Unblock the Notifications
