Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसाला दलिया खिचड़ी
Veg
oi-Staff
मसाला दलिया खिचड़ी एक एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप घर पर आराम से बना सकती हैं। वैसे तो खिचड़ी दाल और चावल को मिला कर बनाई जाती है लेकिन यह खिचड़ी मूंग दाल और दलिया से मिल कर बनाई जाती है।
दलिया काफी पौष्टिक आहार है क्योंकि इसमें काफी सारा फाइबर होता है। तो अगर किसी दिन कुछ समझ में ना आ रहा हो कि आज क्या बना कर खिलाया जाए तो आप आराम से इस ऑपशन का चुनाव कर सकती हैं।
आप इसमें ढेर सारी मौसमी सब्जियां डाल सकती हैं जैसे, गाजर, मटर, पत्तागोभी और आलू आदि। मसाला दलिया टिफिन बॉक्स में भी ले जाया जा सकता है। आइये जानते हैं मसाला दलिया खिचड़ी को बनाने की विधि।
MORE: झट से तैयार हो जाए मसालेदार कार्न पुलाव

सामग्री-
- दलिया- 1/2 कप
- मूंग दाल- 1/4 कप
- गाजर- 1/4 कप
- आलू- 1/2 कप
- प्याज- 1/2 कप
- हरी मटर- 1/2 कप
- पानी- 1/2 कप
- तेल- 1 चम्मच
- अदरक- 1 चम्मच
- लहसुन- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 1 टी स्पून
- लौंग- 2 पीस
- दालचीनी- 1/2 इंच पीस
- तेज पत्ता- 1
- राई- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला - 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- दलिया और मूंग दाल को धो लीजिये।
- सभी सब्जियों को छील कर छोटे टुकड़ों में काट कर धो लें।
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, फिर उसमें राई, जीरा, दाल चीनी, तेज पत्ता और लौंग डालें।
- जब सभी मसाले पक जाए तब उसमें बारीक कटी लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें।
- कुछ देर में कटी प्याज डाल कर गुलाबी भूनें।
- अब इसमें सभी कटी सब्जियां, जैसे गाजर, आलू और हरी मटर डालें।
- इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर और धनिया पावडर मिक्स कर के पानी मिलाएं।
- फिर इसमें मूंग दाल डाल कर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगाएं।
- एक सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें और ठंडा कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Masala Daliya Khichdi (Broken Wheat Khichdi)
Story first published: Wednesday, November 12, 2014, 14:37 [IST]
Other articles published on Nov 12, 2014



Click it and Unblock the Notifications
