Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
मसालेदार कटहल करी
Veg
oi-Staff
आज कल बाजार में काफी कटहल मिल रहे हैं। अगर आपको कटहल पसंद है तो, आप उसकी मसालेदरा स्वादिष्ट सब्जी भी बना सकती हैं। इस कटहल की सब्जी में काफी सारे सूखे और पाउडर वाले मसाले डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद काफी ज्यादा निखर कर आता है। कटहल की सब्जी को आप छोटे टुकड़ों में काट लीजिये और उसे हल्के से गरम तेल में गोल्डन ब्राउन फ्राई कर लीजिये।
क्या आप जानती हैं कि कटहल में काफी ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि त्वचा के लिये काफी अच्छा होता है। कटहल की सब्जी जब तक बाजार में आ रहा है, तब तक उसका फायदा उठा लीजिये। आइये जानते हैं कि कटहल की सब्जी किस तरह से बनाई जाती है। सेम आलू की फली की सब्जी

कितने: 3
तैयारी में समय:10 मिनट
पकाने में समय:20 मिनट
सामग्री:
- कटहल: 250 ग्राम
- प्याज: 2
- टमाटर: 2
- अदरक लहसुन पेस्ट: 1 चम्मच
- जीरा पाउडर: 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
- अमचूर पाउडर: 1 चम्मच
- नमक: स्वादअनुसार
- गरम मसाला पाउडर: 1/2 चम्मच
- तेल: 3 चम्मच
- धनिया: 2 चम्मच
विधि:
- कटहल को चौकोर टुकडों में काट लें और धो कर उसमें नमक और हल्दी लगा कर मैरीनेट कर दें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटहल के टुकडों को हल्का गोल्डन ब्राउन कर लें और प्लेट पर निकाल कर रख दें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज फ्रार्इ करें। कटहल के छुपे स्वास्थ्य लाभ
- उसके बाद उसमें अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट फ्रार्इ करें।
- फिर कटे हुए टमाटर, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर डाल कर 3 मिनट फ्रार्इ करें।
- जब मसाला भुन जाए, तब उसमें कटहल के पीस और गरम मसाला पाउडर मिक्स करें।
- अब इसमें हल्का पानी डालें और कटहल को हल्की आंच पर पकाएं।
- एक बार हो जाने के बाद आंच बंद कर दें और हरी धनिया से गार्निश करें।
- इस सब्जी को रोटी और चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Masaledar Kathal/Jackfruit Curry
Story first published: Tuesday, March 25, 2014, 12:00 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2014



Click it and Unblock the Notifications
