Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
मसूर की दाल
दाल हमारे भोजन में अहम भूमिका निभाती हैं और तो और यह प्रोटीन का मुख्य स्रोत भी होती है। वैसे तो आप अपने घर पर तरह-तरह की दालें बनाती ही होंगी लेकिन आज हम आपको साबुत मसूल की दाल बनाना सिखाएंगे। साबूत छिलके वाली मसूर की दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, तो आइये आज खाने में क्यों ना मसूर की ही दाल बनाई जाए।
कितने लोगों के लिये- 4-5
पकाने में समय- 25 मिनिट

सामग्री
साबुत छिलका मसूर दाल - 200 ग्राम (एक कप)
टमाटर - 3-4
हरी मिर्च - 2-3
अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
नमक - स्वादानुसार
देशी घी - 1-2 टेबल स्पून
हींग - 1 पिंच
जीरा - आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
धनियां पाउडर - एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च - एक चौथाई छोटा चम्मच (यदि आप चाहें)
गरम मसाला - एक चौथाई छोटा चम्मच
हरा धनियां - एक टेबल स्पून
विधि -
साबूत मसूर दाल को साफ करके, धोकर रातभर के लिये पानी में भिगो दीजिये। सुबह उसे धो कर कुकर में डालिये, 2 कप पानी, नमक और हल्दी पाउडर मिला कर कुकर बंद करके, दाल को पकने के लिये रख दीजिये। कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर दाल को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये। जब दाल हो जाए तब गैस बंद कर दीजिये।
टमाटर को धोकर 4-5 टुकड़ों में काट लीजिये, अदरक छीलिये और धो लीजिये। टमाटर, हरी मिर्च और अदरक मिक्सर में बारीक पीस लीजिये।
कड़ाई में घी डालिये और गरम कीजिये, हींग, जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, पिसा हुआ टमाटर का मसाला डालिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे।
कुकर खोलिये दाल को मसाला में डाल कर मिलाइये। दाल को जितना गाड़ा या पतला करना चाहते हैं उसके हिसाब से पानी और नमक डाल दीजिये, उबाल आने पर, ढक कर 2 मिनिट पकाइये। दाल में आधा हरा धनियां और गरम मसाला डाल कर मिलाइये। साबुत मसूर छिलका दाल तैयार है। दाल को कटोरे में निकालिये और चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये।
दाल में प्याज डालना चाहते हैं तब घी गरम करके जीरा भूनिये, इसके बाद एक प्याज बारीक कतरी हुई, 5-6 लहसन की कली बारीक कतरी हुई डालिये और हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, बचे सारे मसाले उपरोक्त तरीके से डाल कर दाल बना लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
