Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में बनाइये मटर की कचौड़ी
नाश्ते में मटर की कचौडि़यां खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। यह स्वादिष्ट होती है और पेट पर बिल्कुल असर भी नहीं डालती, यानी की यह बहुत ही हल्की होती है जिसे खा कर पेट भर जाता है। मटर की कचौड़ी को बच्चे के टिफिन बॉक्स में भी दिया जा सकता है। आइये जानते हैं मटर कचौड़ी बनाने की सरल विधि-

सामग्री-
250 ग्राम उबले मटर, 2 इंच पिसी अदरक, 3 चुटकी हींग, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच चीनी, 3 कप आटा, तलने के लिये तेल, 1 चम्मच घी, नमक स्वादअनुसार।
विधि-
मटर उबाल लें और 10 मिनट तक के लिये किनारे रखें। अब एक ओर घी और पानी डाल कर आटा तैयार कर लें। मिक्सर ग्राइंडर में उबली मटर को गाढ़ा पीस लें। अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें और उसमें हींग और पिसी हुई अदरक डालें और भूने। अब पैन में पिसी हुई मटर डाल कर लगातार चलाएं।
मटर के साथ मसाले, चीनी और नमक डाल कर तब तक चलाएं जब तक वह पक न जाए। अब इसको गैस से हटा कर एक किनारे ठंडा होने के लिये रख दें। दूसरी ओर पैन में तेल डाल कर गरम होने के लिये छोड़ दें, तेल गरम होना जरुरी है वरना कचौडि़यां बिल्कुल कच्ची रह जाएंगी। फिर एक ओर आटे की बॉल लें और उसमें ठंडा हो चुका मटर पेस्ट डाल कर बेल लें। जब कचौडि़यां तैयार हो जाएं तब उसे गरम तेल में भूरा होने तक तलें। आपकी मटर कचौडि़या बिल्कुल तैयार हो चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications
