Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बिना प्याज लहसुन के बनाइये मेथी चमन करी
Veg
oi-Staff
यह पनीर की एक हेल्दी रेसिपी है। यह टेस्टी कश्मीरी रेसिपी पनीर और मेथी के साग से तैयार की गई है। यह रेसिपी उन लोगों को काफी पसंद आएगी जिन्हें प्याज, टमाटर और लहुसन पसंद नहीं या भोजन में प्रयोंग करने से मना करते हैं।
READ: पराठे या नान के साथ खाएं पनीर मखमली
इसको बनाने की विधि बड़ी ही हट कर है, जिसमें पनीर को तल कर दूध में कुछ देर के लिये भिगो देना होता है। अगर आप कभी कभार पनीर की सब्जी बनाती हैं तो, इस बार इस खास मेथी चमन करी को बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।
हमें आशा है कि आपको इस बार की यह पनीर रेसिपी काफी पसंद आएगी। आइये जानते हैं मेथी चमन करी कैसे बनाई जाती है।

कितने- 4
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
- 1 किलो पनीर
- 1 गुच्छा ताजी मेथी की पत्तियां
- 2 चम्मच सौंफ
- 1 टीस्पून हल्दी
- 6 हरी इलायची
- 6 लौंग
- 4 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 चम्मच जीरा
- 1/2 कप दूध
- चुटकी भर मेथी पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 10 बादाम- गार्निशिंग के लिये
- तेल
विधि-
- पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें पनीर को तल लें और गोल्डन ब्राउन कर लें।
- उसके बाद दूध लें और उसमें तले हुए पनीर को कुछ देर के लिये भिगो दें, जिससे वह मुलायम हो जाए।
- अब मेथी की पत्तियों को बारीक काट कर धो लें।
- अब पैन में दो चम्मच तेल गरम करें, फिर उसमें हींग डालें।
- फिर इसमें कटी हुई मेथी पत्ती डाल कर चलाएं।
- कुछ ही देर में इसमें सभी मसाले डालें।
- इसे लगातार तब तक चलाएं जब तक कि इसमें से तेल अलग ना होने लगे।
- इसके बाद इसमें पनीर और दूध डाल कर उबालें।
- आंच को धीमा कर दें और ग्रेवी को गाढा होने दें। उसके बाद इसमें कटे हुए बादाम डाल कर गार्निश करें।
- गरम गरम सर्व करें।
Comments
English summary
Methi Chaman Curry
Story first published: Monday, May 25, 2015, 15:20 [IST]
Other articles published on May 25, 2015



Click it and Unblock the Notifications
