Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मेथी दाल रेसीपी
क्या आप अपने परिवार वालों के लिये कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोच रही हैं? अगर हां, तो उनके लिये मेथी दाल पकाइये। वही पुराने तरीके की दाल बना बना कर आप बोर हो चुकी होगीं इसलिये मेथी के प्रयोग से आप इस दाल को बनाइये। इससे आपके खाने में अलग सा ही टेस्ट आएगा। मेथी स्वास्थय के लिहाज से बहुत ही अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाती हटै और पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। मेथी को प्रयोग करने के लिये इसे धो कर एक समान काट लेना चाहिये और बाद में इसका प्रयोग करना चाहिये। तो आइये देखते हैं कि मेथी दाल को बनाया कैसे जाता है।
कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
तूअर दाल- 1/2 कप
मूंग दाल- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
तेल- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
प्याज- 2
मेथी के पत्ते- 1 डंठल
टमाटर- 2
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअुनसार
नींबू रस- 1 चम्मच
विधि-
- दोनों दालों को धो लें और कुकर में 1 कप पानी डाल कर 3 सीटी आने तक पका लें।
- अब मेथी के पत्तों को धो कर उसकी पत्तियों को अलग कर लें और कुतर लें।
- पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालें।
- फिर लहसुन-अदरक पेस्ट और हरी मिर्च काट कर भूने।
- अब कटी प्याज डाल कर हल्का भूरा होने तक भेने और बाद में कटे टमाटर डालें।
- जब टमाटर गल जाए तब पैन में कटी हुई मेथी की पत्तियां डालें।
- इसे 2 मिनट तक पकाएं और बाद में पकी हुई दाल, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- पैन में 1 कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
- इसे उबलने दें और 5 मिनट हो जाने के बाद इसमें नींबू का रस डालें।
- एब बार जब आपको लगे कि दाल पक गई है, तो आंच बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
