Latest Updates
-
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक
घर में बनायें मेथी पनीर

सामग्री: 250 ग्राम मेथी, 250 ग्राम पनीर, 125 ग्राम तेल या रिफाइंड ऑयल, 25 ग्राम अदरक, 1 छोटा चम्मच सूखा धनिया पिसा हुआ, आधा चम्मच हल्दी,
1 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च, 1 छोटा चम्मच गर्म मसाला, आवश्यकतानुसार हींग और जीरा, 4 लौंग, 4-6 पत्ते तेजपात, नमक स्वाद के अनुसार, आधा चम्मच गरम मसाला।
विधि: मेथी को उबाल कर सिल पर या मिक्सर ग्राइडर में महीन पीस लीजिये। पनीर के टुकड़े काट कर उसे तेल या रिफाइंड में फ्राई करें। तले हुए पनीर के टुकड़ों को पानी में भिगो दें ताकि उनमें से तेल निकल जाये। पतीली में पके हुए तेल में हींग, जीरा, लौंग और अदरक का छौंक लगाकर उसमें पिसी मेथी डाल दें। इस मिक्सचर को अच्छी तरह भूनिये।
जब मेथी अच्छी तरह भुन जाये तो सूखा पिसा हुआ धनिया, हल्दी, मिर्च, गरम मसाला और तेजपात डाल दीजिये। एक गिलास पानी डालकर अच्छी तरह उबालिये। उबल जाने पर पनीर के टुकड़े डाल कर उसे ढक दीजिये। 20 मिनट बाद उसमें देशी घी डाल कर फिर ढक दीजिये। जब उसका रसा गाढ़ा हो जाये तो गैस से उतार लीजिये। आपका मेथी पनीर तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
