Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
नाश्ते में बनाएं मेथी थेपला
मेथी थेपला को कई जगह पर मेथी का पराठा भी बोला जाता है। आप इसको सुबह के नाश्ते में या शाम को बना सकती हैं। इसको दही, रायते या फिर चटनी-अंचार के साथ खाया जा सकता है। मेथी स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छी मानी जाती है, इसलिये बच्चों के लिये मेथी थेपला बहुत गुणकारी साबित हो सकता है। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री-
1 कप गेहूं आटा, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच हींग, 1/2 बंच मेथी पत्ते, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, नमक, तेल।
विधि-
सबसे पहले गेहूं का आटा लें और उसमें ऊपर दी हुईं सारी सामग्रियों को एक साथ मिला दें। उसके बाद मेथी के पत्तों को भी छोटे टुकड़ों में काट कर डालें और फिर उसमें 1 चम्मच तेल डाल कर सांन लें। इसको 15 मिनट तक गीले कपड़े से ढंक कर के रख दें। अब आटे की लोइयां बनाइये और गोल बेल लीजिये। तवा गरम कीजिये और उस पर तेल लगा कर गरम होने पर थेपला सेंक लीजिये। थेपले को दोनों ओर अच्छे से सेंक लें और गरमा गरम हरी चटनी और दही के साथ परोंसे।



Click it and Unblock the Notifications
