Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
बैगन के भरते के साथ खाएं मिस्सी रोटी
मिस्सी रोटी बेसन और आटे से बनाई जाती है, जो खाने में तो अच्छी और स्वास्थ्य के लिये बेहतर होती है। वे लोग जिनको डायबिटीज है, उनके इंसुनिल लेवल को कम करने के लिये बेसन बहुत सहायक होता है। इसलिये ऐसे लोगो को मिस्सी रोटी जरुर खानी चाहिये। मिस्सी रोटी को आप मक्खन और रायते के साथ खा सकते हैं। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

सामग्री-
2 कप आटा, 2 कप बेसन, 1 चम्मच जीरा, 2 चम्मच कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चुटकी भर हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल, पानी।
विधि-
सबसे पहले एक बरतन में बेसन, आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी मिला लें। अब कसूरी मेथी का पाउडर बना कर आटे में मिला लें। आटा सानने के लिये उसमें हल्का सा तेल लगा कर मसलें और फिर पानी मिला कर अच्छे से साने। सने हुए आटे को 30 मिनट तक के लिये गीले कपड़े से ढांक कर रख दें। उसके बाद तवा गरम करें और आटे की लोइयां बना कर उसे बेल कर तवे पर बिना तेल के इस्तमाल के सेंक लें। लीजिये तैयार हो गई आपकी चटपटी और हल्की तीखी मिस्सी रोटी। इसको करी या फिर चटनी के साथ गरमा गरम परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
