Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
स्वाद में लाजवाब मूली के पराठे
Veg
oi-Staff
सुबह नाश्ते में कई लागों को ब्रेड की जगह पर पराठे अच्छे लगते हैं। तो यदि आपके भी परिवार में सबको पराठे ही पसंद हैं तो किसी दिन उनके लिये मूली के पराठे बनाइये। यह मूली के पराठे पंजाब में बहुत खाये जाते हैं। मूली के पराठे बनाते वक्त उसे अच्छी तरह से भून लीजियेगा क्योंकि यदि मूली कच्ची है तो वह पेट में गैस बनाएंगी। तो आइये दोस्तों जानते हैं कि मूली के पराठे कैसे बनाए जाते हैं।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
मूली- 1
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
धनिया पत्ती- 2 डंठल
चाट मसाला- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
आटा- 2 कप
अजवाइन- 1/2 चम्मच
घी- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें, उसके बाद उसमें जीरा और कटी हरी मिर्च डाल डालें। अब उसमें कटे प्याज डाल कर 4 मिनट तक के लिये फ्राई करें। फिर उमसें घिसी मूली डाल कर हल्की आंच पर फ्राई करें।
- अब नमक, हरी धनिया और चाट मसाला मिलाएं और थोड़ा सा पकाएं। पैन को आंच से उतार लें।
- आटा सानते वक्त उसमें अजवाइन, नमक और 1 चम्मच घी डालिये।
- अब जिस तरह से पराठे बनाएं जाते हैं वैसे ही बना लीजिये, आपका मूली का पराठा तैयार है।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications