मूंग दाल का चीला

मूंग दाल स्‍वास्‍थ्‍य से भरी होती है जिसमें खूब सारा प्रोटीन और विटामिन होता है। आज हम आपको मूंग दाल का चीला बनाना सिखाएंगे जिसे आप नाश्‍ते के लिये भी बना सकती हैं और यदि इसे अल्‍युमूनियम फ्वॉइल में रोल कर के माइक्रोवेव में गरम किया जाए तो यह ऑफिस में भी खाने लायक हो सकता है। यह बनाने में बहुत ही आसान है क्‍योंकि इसमें ज्‍यादा ताम-झाम नहीं होता।

मूंग दाल का चीला हरी चटनी या फिर नारियल की चटनी के साथ खाने में सबसे ज्‍यादा मज़ा आता है। मूंग दाल का चीला बनाइये और अपने घर वालों से खूब सारी तारीफे बटोरिये।

Moong Dal Cheela

कितने चीले: 9

सामग्री-
185 ग्राम - बिना छिलके वाली मूंग दाल
1 इंच अदरक चॉप किया हुआ
2 लहसुन
2 हरी मिर्च
1 चम्‍मच नमक
1/2 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
50 ग्राम प्‍याज कटा हुआ
2 चम्‍मच हरी धनिया
¼ चम्‍मच बेकिंग पाउडर
तेल

व‍िधि-

1. दाल को धो कर 1 लीटर पानी में करीबन 5 घंटे के लिये भिगो दीजिये और फिर पानी छान लीजिये।

2. अदरक, लहसुन, मिर्च, नमक, हल्‍दी, दाल और थोडा़ सा पानी मिला कर मिक्‍सी में पील लीजिये। जरुरत के हिसाब से और पानी मिला लीजिये तथा मिक्‍सी को 2 से 3 मिनट के लिये चलने दीजिये जिससे पेस्‍ट स्‍मूथ बन जाए।

3. अब इस पेस्‍ट को एक कटोरे में निकाले और उसमें कटी हुई प्‍याज, हरी धनिया और बेकिंग पाउडर मिलाएं।

4. अब फ्राइंग पैन में हल्‍का सा तेल लगाएं और उसे गरम करें, उसके बाद उसमें चीला का पेस्‍ट चारों ओर फैलाएं। इसे हल्‍की आंच पर पकने दें और कुछ-कुछ देर के बाद पलती जाएं और भूरा होने तक पकाएं।

5. इसी तरह से बाकी के चीले भी बना लें और ध्‍यान रहे कि पेस्‍ट को हिलाती रहें नहीं तो वह जम जाएगा।

q
Desktop Bottom Promotion